CCL Vacancy: डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 23 दिसंबर तक होगा आवेदन
CCL Vacancy: डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 23 दिसंबर तक होगा आवेदन
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से 261 पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑफलाइन मोड में आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं।
सीसीएल भर्ती के लिए इंतजार करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है उनके लिएयह बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है कि हाल ही में सेंट्रल कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड की ओर से नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर के 261 पदों के लिए जारी किया गया है। इन पदों के लिए विभाग ने ऑफलाइन मोड में आवेदन फार्म आमंत्रित किए हैं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू कर दी गई है जिसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि थी 23 दिसंबर तक निर्धारित की गई है।

सीसीएल भर्ती आवेदन शुल्क
सीसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के आवेदकों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के आवेदक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
सीसीएल भर्ती आयु सीमा
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष वह अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तक होनी चाहिए इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी श्रेणी की आवेदकों को सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड भर्ती शैक्षणिक योग्यता
सीसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से कक्षा 10वीं पास होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से देख सकते हैं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
सीसीएल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस भर्ती के लिए आपको ऑफलाइन मोड में आवेदन फार्म जमा करवाना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको विभाग के आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसको ध्यान पूर्वक देखना है।
यह सब देखने के बादआवेदन फार्म को डाउनलोड करना है वह आवेदन फार्म को प्रिंट आउट करवाने के बाद आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ठीक से भरना है। उसके बाद आवश्यकदस्तावेज आदि आवेदन फार्म के साथ लगाने अनिवार्य है। यह सब प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फार्म को उचित प्रकार के लिफाफे में डालकर आवेदन फार्म को दिए गए एड्रेस पर भेज देना है।
Address: General Manager (P-NEE), CCL, Ranchi
CCL Vacancy Notification
आवेदन शुरू होने के तारीख- 1 दिसम्बर 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 23 दिसम्बर 2023
ऑफिसियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें
Comments
Post a Comment