Punjab National Bank Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

 

Punjab National Bank Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती का नोटिफिकेशन पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10वीं पास युवाओं के लिए जारी किया गया है जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फार्म शुरू हो चुके हैं जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त तक रखी गई है। 


पंजाब नेशनल बैंक मुजफ्फरनगर द्वारा फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट और अटेंडर के पदों हेतु नई भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है जारी की गई अधिसूचना के अनुसार योग्यता दसवीं पास रखी गई है वहीं इसके लिए महिला और पुरुष दोनों श्रेणी के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आमंत्रित की गई है इस नोटिफिकेशन को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए मानदेय पर संविदा कर्मचारियों की भर्ती आयोजित किए जाने के संबंध में जारी किया गया है। 

आवेदन शुल्क:  इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती आयु सीमा 

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा कम से कम 22 वर्ष वह अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना को 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर ज्ञात किया जाएगा इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अटेंडर पद हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास रखी गई है योग्यता से जुड़ी हुई डिटेल जानकारी के लिए अधिसूचना को डाउनलोड करें जिसे डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

 पंजाब नेशनल बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया 

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार लिखित परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 

सबसे पहले अभ्यर्थी को पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए इस अधिसूचना में पदों के नाम, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी।

अधिसूचना को समझने के बाद, उम्मीदवार को आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करना होगा। इस प्रारूप को प्रिंट करके ध्यानपूर्वक भरना होगा। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पता आदि को सही-सही और स्पष्ट लिखावट में भरें।

उसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को उचित प्रकार के लिफाफे में डालना है उसके बाद विभाग द्वारा दिए गए एड्रेस पर निर्धारित समय तिथि से पहले आवेदन फार्म को पहुंचना है।

Punjab National Bank Vacancy Check

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 30 जुलाई 2024

आवेदन की अंतिम तिथि  – 13 अगस्त 2024

आधिकारिक नोटिफिकेशन-  डाउनलोड करें

ऑफलाइन आवेदन फॉर्म – डाउनलोड करें

Comments

Popular posts from this blog

Bihar Board 11th Admission 2nd Merit List 2024 Download Link (Out) – Check Inter 2nd Merit List

BPSC 67th Final Result 2023 Download Link (Released), How To Check Cut Off Marks @bpsc.bih.nic.in

Post Office Gram Suraksha Yojana: पोस्ट ऑफिश की स्कीम में जमा करें 50 से 1500 रुपये, बदले में सरकार देगी पूरी 35 लाख, जाने क्या है योजना और इसके लाभ?