India Post GDS 2nd Merit List: इंडियन पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी चेक करें अपना नाम

 

India Post GDS 2nd Merit List: इंडियन पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी चेक करें अपना नाम

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 17 सितंबर 2024 को जारी कर दी है इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया ...

Follow Us On WhatsApp

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 17 सितंबर 2024 को जारी कर दी है इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है क्योंकि अब वे अपने रिजल्ट को देख सकते हैं बता दें कि इस भर्ती के लिए कुल 44228 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त 2024 तक चली थी।

इस बार ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हर राज्य और रीजन के अनुसार अलग-अलग जारी किया गया है उम्मीदवारों को अपने-अपने राज्यों का रिजल्ट चेक करने के लिए भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट का नाम और संबंधित डिवीजन की जानकारी दी गई है।

पहली मेरिट लिस्ट 19 अगस्त 2024 को जारी की गई थी और अब 17 सितंबर को दूसरी लिस्ट जारी की गई है यह भर्ती पूरी तरह से दसवीं कक्षा की मेरिट पर आधारित है जिसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था।

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है, उन्हें अब अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के भीतर पूरी करनी होगी अन्यथा चयन रद्द किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र आदि समय पर तैयार रखें ताकि सत्यापन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

इंडियन पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी लिस्ट चेक करने के लिए सभी अभ्यार्थियों को सबसे पहले नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से  डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है और वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए जीडीएस रिजल्ट के लिंक को ओपन करना है।

जहां पर आपको अपने राज्य या सर्कल के अनुसार रिजल्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना है जिससे रिजल्ट की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी उसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पोस्ट नाम डिविजन नाम की जानकारी मिल जाएगी अगर आप यह रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।

India Post GDS 2nd Merit List Check

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए : यहां क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

Bihar Board 11th Admission 2nd Merit List 2024 Download Link (Out) – Check Inter 2nd Merit List

BPSC 67th Final Result 2023 Download Link (Released), How To Check Cut Off Marks @bpsc.bih.nic.in

Post Office Gram Suraksha Yojana: पोस्ट ऑफिश की स्कीम में जमा करें 50 से 1500 रुपये, बदले में सरकार देगी पूरी 35 लाख, जाने क्या है योजना और इसके लाभ?