PGCIL Trainee Supervisor Vacancy: पीजीसीआईएल ट्रेनी सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, बिना परीक्षा होगा चयन
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने देश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है कंपनी ने हाल ही में ट्रेनी सुपरवाइजर और ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है यह नोटिफिकेशन ट्रेनिंग सुपरवाइजर के 70 पदों के लिए वह ट्रेनी इंजीनियर के लिए 47 पदों के लिए जारी किया गया है जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर तक रखी गई है।

पीजीसीआईएल ट्रेनी सुपरवाइजर भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा दोनों पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है इसमें ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक रखी गई है वहीं ट्रेनी सुपरवाइजर के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक रखी गई है इसके अलावा इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना को 6 नवंबर को आधार मानकर ज्ञात किया जाएगा इसके अलावा सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
पीजीसीआईएल ट्रेनी सुपरवाइजर भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा इसके अलावा अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन निःशुल्क है यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
पीजीसीआईएल ट्रेनी सुपरवाइजर भर्ती शैक्षणिक योग्यता
पीजीसीआईएल ट्रेनी सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के संदर्भ में उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना अनिवार्य है इसके अलावा उम्मीदवार के पास GATE 2024 का वैध स्कोर होना चाहिए साथ ही ट्रेनी सुपरवाइजर पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा न्यूनतम 70% अंकों के साथ होना चाहिए। याद रखें उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया अधिसूचना का अवलोकन करें।
पीजीसीआईएल ट्रेनी सुपरवाइजर भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन ट्रेनी सुपरवाइजर पद के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा इसके अलावा ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन शॉर्ट लिस्ट करके इंटरव्यू के आधार पर और गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
पीजीसीआईएल ट्रेनी सुपरवाइजर भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन फार्म विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके एक बार अवश्य चेक करें उसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन फार्म को ओपन करें।
ऑनलाइन आवेदन फार्म को ओपन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ठीक से भरें उसके बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज जो आवेदन फार्म में पूछे गए हैं उन्हें सफलतापूर्ण अपलोड करें उसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर सकते हैं।
PGCIL Trainee Supervisor Vacancy Check
आवेदन फार्म शुरू – 16 अक्टूबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि – 6 नवंबर 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी सुपरवाइजर
ऑनलाइन आवेदन – यहां से करें
Comments
Post a Comment