CAPF Officer Vacancy: सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती का 345 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती का नोटिफिकेशन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया गया है जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फार्म 16 अक्टूबर से शुरू होंगे जिसके ...
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती का नोटिफिकेशन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया गया है जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन फार्म 16 अक्टूबर से शुरू होंगे जिसके लिए आवेदन के अंतिम तिथि 14 नवंबर तक रख
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने देश के युवा डॉक्टरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है हाल ही में CAPF में 345 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इसके अलावा इस भर्ती में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पद और मेडिकल ऑफिसर के 164 पद शामिल हैं ऐसे अभ्यर्थी जो इन पदों के लिए योग्य हैं, वे 16 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती आवेदन शुल्क
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा श्रेणी और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400 का शुल्क देना होगा इसके अलावा अन्य सभी श्रेणी के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना को 1 अक्टूबर को आधार मानकर ज्ञात किया जाएगा इसके अलावा सभी श्रेणियों के अभ्यार्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाने वाली है।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में, मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए एमबीबीएस डिग्री अनिवार्य है इसके अलावा, स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए योग्यता एमबीबीएस के साथ-साथ संबंधित विषय में पीजी डिग्री और संबंधित कार्य अनुभव होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है इसके अलावा सटीक शैक्षणिक योग्यता के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना को आप देख सकते हैं।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में सभी आवेदकों में से कुछ उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा इन चुने हुए उम्मीदवारों का अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज़ों के सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर होगा।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के अभ्यर्थियों को आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन ही करना होगा इसके लिए सबसे पहले, आपको अधिसूचना डाउनलोड करनी होगी इसके बाद ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी बिल्कुल सही-सही भरनी है इसके बाद अपने आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा यह सब करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फाइनल सबमिट करें यह सब करने के बाद आवेदन फार्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रखें।
CAPF Officer Vacancy Check
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 16 अक्टूबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि – 14 नवंबर 2024
आधिकारिक नोटिफिकेशन- डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन – यहां से करें
Comments
Post a Comment